Hindi News

हाथ में संविधान लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली सांसद पद की शपथ, 71 साल पुराना इतिहास दोहराया

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
71 साल पहले 1953 तक पंडित जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी सदन में नजर आती थी। अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन राहुल गांधी , प्रियंका गांधी एक साथ नजर आएंगे।
हाथ में संविधान लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली सांसद पद की शपथ, 71 साल पुराना इतिहास दोहराया

Priyanka Gandhi Vadra oath: लंबे सियासी सफ़र के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद पहुंच गई, आज उन्होंने एक सांसद के रूप में शपथ ली, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका गांधी को शपथ दिलवाई, प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनकर आई है ये सीट लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राहुल गांधी ने छोड़ दी थी। विशेष बात ये है कि प्रियंका गांधी के लोकसभा में पहुंचते ही नेहरु गांधी परिवार का 71 साल पुराना इतिहास रिपीट हो गया है यानि जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी के बाद अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन साथ नजर आ रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में पहुंचकर संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली, उन्होंने कहा- मैं प्रियंका गांधी वाड्रा,जो लोक सभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करती हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी।

पहली बार नेहरू गांधी परिवार से माँ, बेटा और बेटी एकसाथ संसद में 

संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी बेहद खुश दिखाई दी। प्रियंका, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं।  राहुल ने संसद भवन में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल से प्रियंका की तस्वीर ली, यहाँ बता दें वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। अब आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे। प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के साथ लोकसभा में दिखाई देंगी और उनकी माँ सोनिया गांधी राज्यसभा में बैठेंगी वे लंबे समय तक लोकसभा की सदस्य रहीं लेकिन अब राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य हैं, ये पहली बार है जब नेहरु गांधी परिवार से माँ और बेटा-बेटी संसद में एक साथ मौजूद रहेंगे।

71 साल पहले नेहरू गांधी की ये जोड़ी थी संसद में 

प्रियंका गांधी के संसद पहुँचते ही नेहरू गांधी परिवार का 71 साल पुराना इतिहास रिपीट हो गया, 71 साल पहले 1953 तक पंडित जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी सदन में नजर आती थी। अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन राहुल गांधी , प्रियंका गांधी एक साथ नजर आएंगे।

 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews