वैष्णो देवी यात्रियों पर हमले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव ने की कड़ी निंदा

वैष्णो देवी यात्रियों से भरी बस पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में आज भोपाल में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रंगमहल चौराहे पर जमा होकर आतंकवादियों का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
j&k

विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा बुधवार को देशभर के जिला केंद्रों पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों पर हुए पाक प्रायोजित आतंकी हमले के विरोध में किया गया , जो नई सरकार के शपथ ग्रहण के दिन हुआ था। इस प्रदर्शन का उद्देश्य आतंकी हमलों के खिलाफ विरोध जताया और देश में सुरक्षा के मुद्दों को उठाया गया है। वहीं बीते दिन जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों ने फिर कायराना हमला किया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की जानकारी मिली हैं, जिसके चलते आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा हैं।

CM मोहन यादव ने X पर क्या लिखा

जवाबी कार्रवाई में हमारे वीर सैनिकों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

बाबा महाकाल से प्रार्थना करता…

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2024

“कल देर रात्रि जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया। इस आतंकी हमले में हमारे एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने तथा कुछ सैनिकों के घायल होने का दुखद समाचार मिला है। जवाबी कार्रवाई में हमारे वीर सैनिकों ने एक आतंकी को मार गिराया है।”

“बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि शहीद जवान की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायल सैनिकों को शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ करें।”

प्रदर्शनकारियों की मांगें

इस अवसर पर विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने बलिदान हुए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकजुटता का प्रतीक है और सरकार से अपेक्षा है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”956971470″]

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और इन्हें रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिए।

क्या था पूरा मामला ?

9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुआ। शिव खोड़ी से वापस लौट रही तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बस ड्राइवर के सिर पर गोली लगने के कारण बस गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 41 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जम्मू और अनंतनाग में धारा 144 लागू कर दी गई है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है और सुरक्षा बलों के सामने एक बड़ी चुनौती पेश की है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं और आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews