नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे सुधार करने से इनकार करने वाला और भारत के वास्तविक संकटों से अनजान बजट करार दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और किसान परेशान हैं, लेकिन बजट में इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। यह टिप्पणी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद आई है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऐतिहासिक’ कहकर प्रशंसा की थी।
सोशल मीडिया X पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने बजट की कई खामियां गिनाते हुए अपनी चिंता व्यक्त की।
“युवाओं के पास रोजगार नहीं। मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेजी से घट रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले ग्लोबल झटके – इन सबको नजरअंदाज किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है।”- राहुल गांधी
राहुल गांधी के इस बयान ने बजट पर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष इसे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे जमीनी हकीकत से दूर बताकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
Youth without jobs.
Falling manufacturing.
Investors pulling out capital.
Household savings plummeting.
Farmers in distress.
Looming global shocks – all ignored.A Budget that refuses course correction, blind to India’s real crises.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026





