राहुल गांधी का गुस्सा फूटा, कहा- ‘अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प’

राहुल गांधी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में लॉकडाउन (lockdown) लगाने की मांग की है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उन्होने भारत सरकार से कहा है कि संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है।

इंदौर- प्रभारी मंत्री के नाम से बीजेपी नेता ने अस्पताल संचालक को धमकाया, ऑडियो वायरल

राहुल गांधी ने ट्वीट (tweet) करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतीयों के अभाव के कारण अब लॉकडाउन की इकलौता विकल्प है। उन्होने कहा है कि ‘केंद्र सरकार ने वायरस संक्रमण को इस स्तर तक लाने में सहायता की, जहां इसे रोकने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। भारत के खिलाफ एक गुनाह किया गया है।’

वहीं एक दूसरे ट्वीट में वो लिखते हैं  ‘भारत सरकार समझ नहीं रही है, कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन ही एक विकल्प है। समाज के कमजोर तबके को न्याय (NYAY) योजना का लाभ देने के साथ। सरकार न लेना मासूम लोगों को मार रहा है।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health ministry) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घण्टों में कोरोना वायरस के 3,57,229 मामले सामने आए हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा 3,449 पहुंच गया। इसी के साथ बात करें पिछले 24 घण्टों में रिकवरी की तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घण्टों में 3,20,289 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र और राज्यों को लॉकडाउन पर विचार करने की सलाह दी थी

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews