इस समय राहुल गांधी का नाम काफी चर्चा में है। हाल ही में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी चर्चा में आ गए। हालांकि अक्सर वह इस तरह के बयान देते रहते हैं। राहुल गांधी का कहना है कि हरियाणा में 25 लाख वोट गायब हुए हैं और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही हुआ। दरअसल इस तरह के आरोप राहुल गांधी ने पचमढ़ी में जंगल सफारी के दौरान बीजेपी पर लगाए। राजनीति में राहुल गांधी को एक मजबूत कैंडिडेट माना जाता है।
राहुल गांधी गांधी परिवार के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहुल गांधी की कुल संपत्ति कितनी है और उनके बैंक खातों में कितने पैसे हैं? चलिए आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं राहुल गांधी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी की कुल नेटवर्थ 20.39 करोड़ रुपए है। राहुल गांधी ने चुनावी हलफनामे में 2019 में अपनी संपत्ति 15.88 करोड़ रुपए बताई थी। उन्होंने यह भी बताया था कि पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में 6 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में राहुल गांधी के पास 55,000 रुपए नगद थे और 26.50 लाख रुपए दो बैंक खातों में जमा थे। इससे साफ होता है कि राहुल गांधी करोड़पति की लिस्ट में आते हैं। राहुल गांधी ने कई बड़ी कंपनियों के शेयर भी खरीद रखे हैं, जिनकी वैल्यू 4.33 करोड़ रुपए आंकी गई है।
इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश कर रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी के पास म्यूचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपए और लगभग 15 लाख रुपए के गोल्ड बॉन्ड भी हैं। राहुल गांधी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह जिम के बेहद शौकीन हैं और एक्सरसाइज पर खास ध्यान देते हैं।
कुल चल संपत्ति कितनी है?
चुनावी हलफनामे में राहुल गांधी द्वारा खुद जानकारी दी गई थी कि उनके पास यंग इंडियन के ₹100 मूल्य के 1,900 शेयर हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹1,90,000 है। इसके अलावा इंश्योरेंस के रूप में 61.52 लाख रुपए जमा हैं और 4.20 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण भी हैं। इसके चलते राहुल गांधी की कुल चल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपए की जाती है।
बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत 2004 से की थी। राहुल गांधी 4 बार बतौर सांसद जीतकर संसद तक पहुंचे हैं।
राजनीति में परिवार का बड़ा नाम
राहुल गांधी के शुरुआती जीवन पर नजर डालें तो उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। उनका परिवार पहले से ही भारत की राजनीति में बड़ा नाम रहा है। राहुल गांधी ने दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज और देहरादून के दून स्कूल में स्कूली शिक्षा ली। राहुल गांधी को शतरंज और शूटिंग खेलने का बेहद शौक है। इसके अलावा उड़ान भरना, तैराकी, स्कूबा डाइविंग, साइकिल चलाना, दौड़ना और एकीडो भी उन्हें पसंद है।






