20 जुलाई को संसद पर हुए प्रदर्शन के दौरान घायल हुए साहिल नामक युवक को लेकर राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑफिस पहुंच गए और वहां पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए, राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक राहुल की शिकायत पर एफआईआर नहीं हो जाती वे वहां से नहीं हटेंगे।
राहुल गांधी ने कहा अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए आज साहिल और उसकी मां के साथ मैं खुद पुलिस अधिकारियों से मिलने आया हूँ।
पुलिस की कार्रवाई पर राहुल गांधी ने उठाये सवाल
राहुल गांधी ने कहा साहिल की शिकायत पर इन्वेस्टिगेशन नंबर ही नहीं दिया गया है, जिससे कि FIR दर्ज हो सके, AIIMS से भी साहिल की MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको शिकायत और FIR में लगाया जा सके। ये सरासर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।
राहुल बोले- अमित शाह, आप जवाबदेही से भाग नहीं सकते
राहुल गांधी ने कहा हम छात्रों के साथ खड़े हैं, हम न्याय के लिए खड़े हैं, हम चुप नहीं रहेंगे, उन्होंने कहा जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती तब तक मैं DCP ऑफिस के बाहर धरने पर रहूँगा। उन्होएँ फिर सवाल किया छात्रों को गोली मारने का आदेश किसने दिया? अमित शाह, आप जवाबदेही से भाग नहीं सकते। हम साहिल के साथ हैं। हम हर छात्र के साथ हैं।






