Rajasthan Weather : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 30 जिलों में मेघगर्जन-आंधी- बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल-IMD अपडेट

राजस्थान के 2 दर्जन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 4 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
cg WEATHER TODAY

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होते ही राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हो गया है।शुक्रवार को राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई।आज शनिवार 21 जून को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौकान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल 22 जून से लेकर आगामी चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।21 जून को पूर्वी राज के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश जारी रहने तथा 22-23 जून को भरतपुर, कोटा संभाग में पुनः कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत के ऊपर बना सिस्टम वर्तमान में उत्तर पूर्व झारखंड के ऊपर अवस्थित है तथा धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

आज इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • पाली, जोधपुर, जालौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अंधड़) ( 30-50Kmph)।
  • बारां, कोटा, झालावाड़, बूंदी नागौर, जयपुर, राजसमंद, बीकानेर, बाडमेर ,जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ (20-30 kmph) ।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ वर्षा, कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज।
  • पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा निवाई टोंक में 165 मिमी दर्ज ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 डिसे और न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 75 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews