Rajasthan Weather :आज मंगलवार को 25 जिलों में मेघगर्जन- भारी बारिश का अलर्ट, बिजली- तेज हवा, जानें अपने शहर का हाल-IMD अपडेट

मानसून के असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश तथा कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan weather

मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई । आज मंगलवार को भी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम व कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।

फिलहाल राज्य के पूर्वी भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा पश्चिमी राजस्थान में भी 26-29 जून को बारिश में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।राज्य में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, राजधानी जयपुर में सामान्य से 124 फीसदी ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

आज इन जिलों में बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट

  • जयपुर, जयपुर शहर, नागौर, सीकर, अजमेर, टोंक जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा /आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अंधड़) ( 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है

एक हफ्ते जारी रहेगा बादल बारिश का दौर

  • जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, परिसंचरण तंत्र आज मंगलवार को यूपी के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश तथा कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  • फिलहाल पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • बीकानेर, जोधपुर संभाग में 26 से 29 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews