Hindi News

Rajasthan Weather : मौसम में फिर बदलाव, अगले 4 दिन हीट वेव का अलर्ट, और बढ़ेगा पारा, पढ़े IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
अगले चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में और दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शनिवार से मंगलवार तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू चलने का अनुमान है।
Rajasthan Weather : मौसम में फिर बदलाव, अगले 4 दिन हीट वेव का अलर्ट, और बढ़ेगा पारा,  पढ़े IMD का नया अपडेट

Rajasthan Weather Update :पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में बादल बारिश का दौर थम गया है और शुक्रवार से तापमान बढ़ने लगा है।आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जैसलमेर जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।अधिकतम तापमान 42 डिग्री से दर्ज होने की संभावना है। 6 से 8 अप्रैल तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा लेकिन रविवार से मंगलवार के बीच 50 जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

6-7-8 अप्रैल को प्रदेश के इन जिलों में लू का अलर्ट

  • रविवार 6 अप्रैल को बाड़मेर जैसलमेर के साथ बीकानेर, जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
  • सोमवार को 20 और मंगलवार को 23 जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 7 अप्रैल को बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जालौर, जोधपुर, पाली और गंगानगर में हीट वेट का अलर्ट जारी किया है।
  • मंगलवार 8 अप्रैल को भी अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर पाली, गंगानगर, नागौर और डूंगरपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इस दौरान अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 60% के मध्य दर्ज की गई।
  • अप्रैल माह में राज्य के दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews