Rajasthan Weather : 15 जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली की भी चेतावनी, पढ़े IMD का नया अपडेट-शहरों का हाल

राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहेगी।आज सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में तीन चार दिन आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है। इसका प्रभाव खास करके दक्षिणी व पूर्वी भागों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

आज सोमवार को जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर,भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (हवा की गति 50-60 Kmph to 70 Kmph) मध्यम से तेज बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना है। दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।

सोमवार को इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर और जालौर में तेज बारिश ,बिजली गिरने, तेज आंधी आने व ओले गिरने के लिए ऑरेंज अलर्ट ।अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट ।

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान, पंजाब व आसपास के लगने वाले उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है।वायुमंडल के निचले स्तरों में आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान व दूसरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर अवस्थित है।इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में 5 से 7 मई के बीच तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph), मध्यम से तेज बारिश कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

7 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट

  • राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
  • 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है।उदयपुर, पाली, जोधपुर के कुछ भागों में 5 से 7 मई के बीच मेघगर्जन और आंधी के साथ तेज बारिश ।
  • 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व 50किमी प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews