Rajasthan Weather : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, मेघगर्जन- बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : दो दिन बाद राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई है। 15-16 फरवरी को मौसम शुष्क और साफ रहेगा, इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी की रात को एक्टिव होगा और 18 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान उत्तरी व पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही होने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी 2-3 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

17 से 20 फरवरी के बीच बारिश

राजस्थान मौसम विभाग की मानें, 16 से 18 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 फरवरी के बाद बादलों की गर्जना के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।जयपुर और बीकानेर संभाग में आने वाले जिलों में बारिश की संभावना ज्यादा है। हल्की बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
  • शुक्रवार सुबह राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक ।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री और संगरिया में 6.5 डिग्री दर्ज ।
  • न्यूनतम तापमान सीकर में 6.7 डिग्री, करौली में 6.8 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री और माउंट आबू में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।

Weather Report Update

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews