Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। अगले 2 दिन 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश आंधी की संभावना जताई गई है।इस दौरान बादल छाने, ठंडी हवा का भी चलने का अनुमान है।2 मार्च से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
आज पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।इसके असर से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 1 मार्च को जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
1पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के विरोध के बावजूद 152 रिटर्निंग अधिकारियों को SDM स्तर पर किया प्रमोट
2वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- भारत नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश
3IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 13 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी
4मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष क्यों ला रहा महाभियोग? 193 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ शुक्रवार को दोनों सदनों में देगा नोटिस
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- राज्य में कही कही हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
- सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में 35.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।
- निम्नतम न्यूनतम तापमान अंता बारा (AWS) में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
- राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 037 से 098 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।