
Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। अगले 2 दिन 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश आंधी की संभावना जताई गई है।इस दौरान बादल छाने, ठंडी हवा का भी चलने का अनुमान है।2 मार्च से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
आज पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।इसके असर से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 1 मार्च को जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- राज्य में कही कही हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
- सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में 35.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।
- निम्नतम न्यूनतम तापमान अंता बारा (AWS) में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
- राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 037 से 098 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Weather Report

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

