
Rajasthan Weather Update: सोमवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने से ठंड का असर तेज होगा । सर्द हवाओं के प्रभाव से शीतलहर और कोल्ड डे की भी स्थिति बनेगी।बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 2-4 डिग्री सेल्यिसय गिरावट होने व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10-12 जनवरी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- राज्य में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
- पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली (टोंक) में 6.9 डिग्री।
- रविवार सुबह अलवर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 8.3 डिग्री,चूरू में 9.6 डिग्री, गंगानगर-बीकानेर में 9.8 डिग्री।
- शनिवार को अजमेर में 29.6, जयपुर में 27.0 डिग्री, कोटा में 26.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री, बाड़मेर में 29.4 डिग्री, जैसलमेर में 25.0 डिग्री, जोधपुर में 29.4 डिग्री, बीकानेर में 28.2 डिग्री, चूरू में 30.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 23.6 डिग्री और माउंट आबू में 20.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान ।
- अजमेर में 11.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.4 में डिग्री, जयपुर में 8.0 डिग्री, कोटा में 8.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री, बाड़मेर में 12.8 डिग्री, जैसलमेर में 9.9 डिग्री, जोधपुर में 10.8 डिग्री, बीकानेर में 12.0 डिग्री, चूरू में 7.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 8.2 डिग्री और माउंट 9.0 आबू में सेल्सियस न्यूनतम तापमान।
Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

