Rajasthan Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभागों में मौसम बदला रहेगा।आज 17 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। अगले हफ्ते एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिले है, इसके प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।जनवरी में होने वाली इस बारिश से सरसों, चना ,गेहूं ,जौ आदि फसलों को लाभ मिलेगा।
आज इन जिलों में बारिश/ओले का अलर्ट
- बुधवार अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- गुरुवार को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





