राजस्थान मौसम : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर, एक दर्जन जिलों में आज कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Alert Today: राजस्थान में कड़कड़ाती ठंड , घने कोहरे और शीतलहर का असर बरकरार है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 26 जनवरी को भी पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है , हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।फिलहाल कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है। 27-28 जनवरी के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज 26 जनवरी को प्रदेश के 13 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।शनिवार 27 जनवरी से प्रदेश में सर्दी का असर कम होने की उम्मीद है, अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से एक दो दिन पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है, कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 31 जनवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews