Rajasthan Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, आज 7 जिलों बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

31 मई से 1 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने तथा पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : जून के पहले हफ्ते में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोेभ सक्रिय होने से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल आगामी 2 दिन आंधी बारिश मे कमी होने व पूर्वी राजस्थान मे छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश होने की संभावनाहै। आज शनिवार को 7 जिलों में बादल बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज शनिवार 31 मई को प्रदेश के 7 जिलों अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली और कोटा में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इनमें प्रदेश के किसी भी जिले में लू कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।रविवार 1 जून को प्रदेश के 17 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो तीन दिन तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा।

2 जून को फिर एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 31 मई से 1 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने तथा पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है। 2 जून से पुनः एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph) बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

जानें पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं हल्की से माध्यम वर्षा दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक वर्षा किशनगंज (बारां) में 21 मिलीमीटर दर्ज की गई है ।
  • राज्य में कहीं भी उष्ण लहर/ उष्ण रात्रि दर्ज नहीं की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
  • राज्य में सर्वाधिक निन्म्तम तापमान नागौर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 80% के मध्य ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews