Rajasthan Weather : 24 घंटों बाद फिर बदलेगा मौसम, नया सिस्टम हो रहा सक्रिय, कई जिलों में बादल-बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

शनिवार को राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, कहीं कहीं पर घना कोहरा एवं कहीं कहीं पर अति घना कोहरा दर्ज किया गया।आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update: नए साल से पहले राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिसंबर अंत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाएंगे और बारिश ओले की स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा और ठिठुरन बढ़ेगी।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके असर से 23-24 दिसंबर को उत्तरी व पूर्वी भागों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना । 25-28 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिण पूर्वी राजस्थान हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या कहीं कहीं मावठे के आसार है।

25 दिसंबर के बाद राजस्थान में बादल-बारिश, गिर सकते है ओले

राजस्थान मौसम विभाग की मानें  26 और 27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।जालौर और शेखावटी में भी मौसम बदला रहेगा। इससे राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इन शहरों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि  आज रविवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनू में बर्फीली हवाएं चलेगी और ठंड का असर तेज रहेगा। आगामी 48 घंटो में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज होने की संभावना है।अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन शहरों में विजिबिलिटी कम रहेगी। लोगों को सड़क पर यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews