Rajasthan Weather : रविवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 25 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी

आज शनिवार को जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।हालांकि जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। 
Rajasthan weather

उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से आज शनिवार को जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है।

शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन,वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी हिस्से में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई । सर्वाधिक वर्षा इंद्रगढ़ (बूंदी) में 144 मिलीमीटर दर्ज की गई।राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 43.1 डिसे और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

शनिवार को इन जिलों में बादल बिजली और बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, जयपुर शहर, बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: दौसा, नागौर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बीकानेर चूरू, झुंझुनू, सीकर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

3-4 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने तथा दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से कमी होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन होने की संभावना है। हालांकि, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews