राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट, पंचतत्व समेत रामायण चौपाई की दिखी झलक

Ram Mandir Postage Stamps

Ram Mandir Postage Stamps: इस वक्त देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं के बीच रामलला को देखने की उत्सुकता तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का स्मारक डाक टिकट जारी कर दिया है। डाक टिकट जारी करने के साथ एक पुस्तक भी जारी की गई है, जिसमें दुनिया भर में भगवान राम पर जारी किए गए टिकटों का संग्रह है। इस डाक टिकट पर अलग-अलग डिजाइन बनी हुई है।

जारी किए 6 डाक टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 6 टिकट जारी की है। जिसमें राम मंदिर, भगवान हनुमान, जटायु, भगवान गणेश, केवट राज और मां शबरी की तस्वीर को शामिल किया गया है। इसमें ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ चौपाई को भी जगह दी गई है और सरयू नदी तथा सूर्य और मंदिर की मूर्तियां शामिल हैं।

इन चीजों को मिली जगह

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जो डाक टिकट जारी किया गया है। उसमें पांच भौतिक तत्वों आकाश, वायु, पृथ्वी, अग्नि और जल को सम्मिलित किया गया जो पंचभूत के रूप में पहचाने जाते हैं। अलग-अलग डिजाइन के माध्यम से इन सभी को दर्शाया गया है। इसमें सूर्य की किरणें और चौपाई भी नजर आ रही है।

20 से ज्यादा देशों भगवान राम पर टिकट

डाक टिकट जारी करने के साथ एक पुस्तक भी जारी की गई है। जिसमें भगवान राम के नाम पर जारी किए गए टिकट दिखाए गए हैं। बता दें कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भगवान राम का काफी महत्व है। अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, न्यूजीलैंड, कंबोडिया, संयुक्त राष्ट्र समेत करीब 20 से ज्यादा देशों में उनके नाम पर डाक टिकट जारी किए गए हैं। 48 पन्ने की इस पुस्तक में सभी जगह के टिकट दर्शाए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews