बागी हुए भाजपा विधायक, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो राजनीतिक भविष्य का करुंगा फैसला

BJP MLA

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा चुनाव 2021 (west bengal assembly election 2021) के बाद से ही  पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल पुथल का दौर जारी हौ। वही आगामी उपचुनावों से पहले दल बदल का सिलसिला भी तेजी से चल रहा है। मुकुल रॉय (Mukul Roy) और  बाबुल सुप्रियो के बाद अब एक और भाजपा विधायक की नाराजगी देखने को मिल रही है। उनके दूसरे विकल्प तक तलाश करने के संकेत दे दिए है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही भाजपा विधायक बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

पश्चिम बंगाल के रायगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कृष्ण कल्याणी (Krishna Kalyani) बागी हो गए हैं और नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया है और मैंने मुद्दों के समाधान के लिए एक समय सीमा दी है, अन्यथा मुझे सोचना होगा।वही दल बदल के सवाल पर कल्याणी ने कहा कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और सही समय पर अपना निर्णय सार्वजनिक करेंगे।

यह भी पढ़े.. Good News : कर्मचारियों की जल्द बढ़ सकती है 300 प्रतिशत पेंशन, ऐसे समझे पूरा गणित

बता दे कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद मुकुल रॉय समेत चार विधायक भाजपा छोड़ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो चुके हैं। वही हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो(Babul Supriyo) टीएमसी में शामिल हो गए है और आज शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) से मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि बाबुल को जल्द टीएमसी बड़ी जिम्मेदारी देकर बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews