बढ़ेगी लाल किले की सुरक्षा, पहली बार लगाए जाएंगे CCTV कैमरा, ASI ने दी मंजूरी

लाल किले की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। पिछले 7 सालों से यह फैसला अटका हुआ था।
Red Fort

लाल किला परिसर की सुरक्षा को अब पहले से ज्यादा कड़ा किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दरअसल, यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पिछले 7 सालों से फैसला अटका हुआ था क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में ऐतिहासिक संरचना को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए आपत्ति जताई थी।

ASI की आपत्ति की वजह से कैमरा इंस्टॉल करने के लिए योजना लंबे समय से रुकी हुई थी। लेकिन जब किले के आसपास कार बम विस्फोट जैसी घटनाएं हुई। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से बदल गई।

बढ़ेगी लाल किले की सुरक्षा

10 नवंबर 2025 को किले के आसपास हुए बम विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हुए और कुछ लोगों की जान गई। इसी को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ASI ने अपनी आपत्तियां वापस ले ली है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों, खुफिया ब्यूरो, दिल्ली पुलिस, ASI और लाल किले की आंतरिक सुरक्षा संभालने वाली CISF के बीच बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि पहले चरण में 150 कैमरे लगाए जा रहे हैं जो परिसर के अंधेरे से अंधेरे कोने को कवर करेंगे। इसके अलावा आसपास के पार्कों में हाई मास्ट फ्लड लाइट लगाई जाएगी।

आधुनिकता से इतिहास की सुरक्षा

लाल किले की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमले के बाद से दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था वैसे भी सख्त कर दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सके। अधिकारियों के मुताबिक काम जल्दी पूरा होगा जिस ऐतिहासिक स्मारक आधुनिक और सुरक्षित निगरानी से लैस हो जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews