अच्छी खबर : 18 प्लस की वैक्सीनेशन के लिए 24 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

वैक्सीनेशन

vaccination

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 1 मई से 18 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 24 मई से कोविन (CoWin app) एप पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो रहा है। इससे पहले लगातार मांग उठती आ रही थी कि वैक्सीनेशन के लिए आयुवर्ग समाप्त किया जाए और 18 साल से अधिक के हर शख्स को वैक्सीन दी जाए।

कोरोना आपदा में विधायक की सराहनीय पहल, की 5 ऑक्सीजन टैंकर की व्यवस्था

19 अप्रैल को भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण की उदारीकृत और त्वरित चरण 3 रणनीति की घोषणा की है जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। इससे पहले अब तक 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी, लेकिन अब तीसरे फेज में 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोग अपनी मर्जी से वैक्सीन ले सकते हैं। इसके लिये शनिवार 24 अप्रैल से कोविन एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

इसी के साथ बुधवार को सरकार ने कोविशिल्ड (Covishield) वैक्सीन की कीमत भी तय कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक प्राइवेट (Private Hospital) और सरकारी अस्पतालों (Government Hospital) के लिए अलग-अलग दाम तय किए गए हैं।अब प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन (Covshield vaccine ) 600 रुपए और सरकारी अस्पतालों में 400 रुपए में दी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews