Hindi News

पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, जल्द खाते में आएंगे पेंशन राशि, प्रक्रिया शुरू, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, जानें कारण?

Written by:Pooja Khodani
Published:

Pensioners Pension : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जिले के एक लाख पांच सौ सैंतालिस पेंशनरों के खाते में जल्द पेंशन राशि भेजी जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने खाता तैयार कर लिया है। वही 10 हजार लाभार्थियों का आधार नंबर पोर्टल पर अपडेट ना होने के चलते पेंशन राशि अटक सकती है।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में समाज कल्याण योजना के तहत पेंशन के लिए 32 हजार 547 नए आवेदन आए हैं, जिसका पंजीकरण हो गया है।वही 68 हजार लाभार्थी पहले से पोर्टल पर पंजीकृत हैं।हर पेंशनर के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जाने हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही राशि जारी की जाएगी।

इनकी अटकेगी पेंशन, ये है कारण

इसके अलावा 10 हजार पेंशनधारक ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड के नंबर विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं।चुंकी विभाग ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में इन सबकी पेंशन रूक या अटक सकती है, क्योंकि आधार लिंक की आखरी तारीक 31 मार्च तक की गई थी।अगर अब डेट आगे बढ़ती है तो इन पेंशनरों को लाभ मिलेगा, लेकिन पोर्टल पर आधार कार्ड नंबर अपडेट होने के बाद ही पेंशन मिल सकेगी।

पिछली बार सामने आई थी बड़ी गड़बड़ी

गौरतलब है कि बीते महीनों पहले उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर हरदोई जिले में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर वेरिफिकेशन किया गया था, इसके तहत पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण कराया गया था, जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। चुंकी जिले में 1 लाख 42 हजार 495 वृद्धावस्था पेंशन धारक हैं, जिनमें से 97 हजार 398 सही पात्र पाए गए थे, जबकी 45 हजार 470 पेंशन धारक अपने पते पर ही नहीं मिले थे और 13 हजार 803 पेंशन धारकों के मृत होने की भी जानकारी मिली थी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews