School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, डीएम का आदेश जारी, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday News : लगातार जारी भीषण ठंड और कोहरे के चलते बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, हालांकि शिक्षकों को स्कूल आकर विभागीय कार्य करना होगा।
School Holiday

उत्तर प्रदेश और बिहार के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। गिरते तापमान, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में 30-31 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 28 दिसंबर, 2025 को रविवार है, ऐसे में सभी स्कूल बंद हैं। आइए जानते हैं 29, 30 और 31 दिसंबर को कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे…

यूपी के किस जिले में कब तक स्कूल बंद

  • मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के लिए 30 दिसम्बर तक छुट्टी घोषित की है। इस दौरान अध्यापक और कार्यालय कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्कूल में उपस्थित रह कर आवश्यक कार्य पूरा करेंगे।
  • बरेली डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बीएसए डॉ. विनीता ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के सभी बोर्ड के परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 29 और 30 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है।हालांकि विभागीय कार्य के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मौजूद रहेंगे।

बिहार के इन जिलों में भी छुट्टी घोषित

  • राजधानी पटना में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. थियागराजन एस.एम. ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में में शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।
  • शेखपुरा जिला अधिकारी शेखर आनंद ने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 31 दिसंबर तक शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित कर दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। इससे पहले 23 से 25 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बढ़ती ठंड के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगी। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले स्कूलों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
  • सहरसा जिलाधिकारी (DM) दीपेश कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत 10 वीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।
  • नालंदा डीएम कुंदन कुमार ने कक्षा 10वीं तक के छात्रों के लिए 31 दिसंबर तक अवकाश का आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा पहली से 10वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू रहेगा। डीएम ने निर्देश दिया है कि यह आदेश जिले के सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा और प्रबंधन को इसका कड़ाई से पालन करना होगा।
  • भोजपुर जिलाधिकारी ने सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है। इस अवधि में नर्सरी, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
  • भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित) में कक्षा 8 तक के स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि कक्षा 9वीं से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच संचालित होंगी। बोर्ड एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।

School Holiday DM Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews