Hindi News

एक गिफ्ट ने बना दिया रोशनी नाडार को देश की सबसे अमीर महिला, मेहनत और लगन से शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में कई बार हुई शामिल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
HCL के फाउंडर शिव नाडार की बेटी रोशनी नाडार अब भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। वह देश की तीसरी सबसे धनी व्यक्ति भी बन गई हैं। इसकी वजह यह है कि अब रोशनी नाडार के पास HCL और वामा में लगभग 57% हिस्सेदारी हो गई है। अब उनके पास HCL कॉरपोरेशन का मालिकाना हक भी आ गया है।
एक गिफ्ट ने बना दिया रोशनी नाडार को देश की सबसे अमीर महिला, मेहनत और लगन से शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में कई बार हुई शामिल

भारत के आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कंपनी की 47% हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी नाडार को गिफ्ट कर दी है। इस गिफ्ट के चलते अब रोशनी नाडार एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। अब HCL कॉर्प और वामा का कंट्रोलिंग स्टेक भी रोशनी नाडार के पास ही है।

रोशनी नाडार ने भारत की कई महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल को भी पीछे छोड़ दिया और अब वे भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। साथ ही, देश की तीसरी सबसे धनी व्यक्ति भी बन गई हैं। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 2.63 लाख करोड़ रुपये है, जबकि रोशनी नाडार अब 3.3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।

अब देश की सबसे अमीर महिला बनी

देश में सबसे अधिक संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी हैं, जिनके पास 7.69 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं, जिनके पास 6.02 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर अब रोशनी नाडार का नाम शामिल हो गया है, जबकि चौथे नंबर पर शापूर मिस्त्री हैं, जिनके पास 3.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। पांचवें नंबर पर सावित्री जिंदल का नाम है, जिनके पास 2.63 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे देश की दूसरी सबसे धनी महिला हैं।HCL के फाउंडर शिव नाडार ने अपनी बेटी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी दी है। यदि रोशनी नाडार की कुल हिस्सेदारी की बात की जाए, तो HCL और अन्य कंपनियों को मिलाकर उनके पास अब लगभग 57% हिस्सेदारी है। उनके पास वामा दिल्ली में 12.94% हिस्सेदारी भी है।

रोशनी द नेचर कंजर्वेंसी के ग्लोबल बोर्ड की डायरेक्टर भी

रोशनी नाडार का नाम सबसे पहले अमेरिका के साथ की गई साझेदारी में निभाई गई भूमिका के चलते सुर्खियों में आया था। वे इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। रोशनी द नेचर कंजर्वेंसी के ग्लोबल बोर्ड की डायरेक्टर भी हैं। साथ ही, वे शिव नाडार फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। उनके बिजनेस में योगदान के चलते रोशनी नाडार को कई बार फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। रोशनी नाडार ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। जुलाई 2020 में उन्हें HCL टेक की चेयरपर्सन के रूप में चुना गया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews