मोहन भागवत की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, Z+ से बढ़ाकर ASL किया गया, जानें क्यों है ये प्रोटोकॉल खास

RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को Z प्लस श्रेणी से ASL अलर्ट सिक्योरिटी लेवल में बदल दिया गया है।मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने एक अहम फैसला लिया है।
rss

RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पहले से ही Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद, अब उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) श्रेणी में कर दिया गया है। आपको बता दें, यह सुरक्षा श्रेणी आमतौर पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति जैसे बड़े नेताओं को प्रदान की जाती है।

आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने एक अहम फैसला लिया है। समीक्षा के बाद यह पाया गया की गैर भाजपा शासित राज्यों में उनके दौरों के दौरान सुरक्षा में ढील देखी गई थी। जिस वजह से उनकी सुरक्षा को और सख्त करने का फैसला लिया गया है। आईबी (IB) ने मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट जारी किया था। अब उनकी सुरक्षा के लिए CISF के जवानों के साथ नए जवान भी तैनात किए जाएंगे, जो हमेशा उनके साथ रहेंगे। फिलहाल, उनकी सुरक्षा में 58 कमांडो हर समय तैनात रहते हैं।

क्या होता है ASL स्तर की सुरक्षा में

ASL स्तर की सुरक्षा में सुरक्षा व्यवस्थाओं को पहले से और भी अधिक कड़क बना दिया जाता है। इस सुरक्षा के अनुसार न केवल सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाती है बल्कि सुरक्षा के प्रबंध भी बहुत कड़े कर दिए जाते हैं। जिस भी व्यक्ति को ASL सुरक्षा प्राप्त होती है उस व्यक्ति के हर आने-जाने के समय, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य स्थानीय एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय रहती हैं।

मोहन भागवत की यात्रा के लिए खास इंतजाम

यह सुरक्षा व्यवस्था बाकी सुरक्षा व्यवस्था से कुछ इस प्रकार अलग है। यह सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर काम करती है। इसमें मोहन भागवत की यात्रा के लिए विशेष हेलीकाप्टर का ही इस्तेमाल किया जाएगा और उस पर भी विशेष प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार भागवत की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जैसी स्थानीय एजेंसियां पूरी तरह से तैयार रहेंगी और सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस सुरक्षा योजना में कई स्तरों पर सुरक्षा घेरा, सख्त सुरक्षा उपाय और किसी भी यात्रा से पहले समीक्षा और अभ्यास शामिल हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews