New Rules: 1 मई से बदल जाएंगे ये 4 नियम, जनता की जेब पर भी पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

New Rules: 1 मई से बदल जाएंगे ये 4 नियम, जनता की जेब पर भी पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

Rules Changing From May 1, 2023: कुछ दिनों में मई का महीना शुरू होने जा रहा है। अप्रैल के अंत के साथ-साथ कई नियमों में भी बदलाव होने वाला है। बैटरी से चलने वाले वाहन, बैंक ट्रांजैक्शन, जीएसटी और शेयर मार्केट से संबंधित नियम इस लिस्ट में शामिल हैं। इनमें से कुछ बदलावों का असर जनता की जेब पर भी पड़ेगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने म्यूचुअल फंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। निवेशकों के लिए इसे अनुकूल बनाने के लिए सेबी ने नया अपडेट करने के लिए कहा है। इसके लिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट के लिए इस्तेमाल कीये जाने वाले डिजिटल वॉलेट को आरबीआई का केवाईसी (Know Your Customer) करवाना होगा। यह नियम 1 मई, 2023 से लागू हो रहा है।

जीएसटी के नियम 

जीएसटी के कई नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों का पालन कारोबारियों द्वारा करना जरूरी होगा। किसी भी ट्रांजैक्शन की रसीद 7 दिनों के अंदर इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करवाना अनिवार्य होगा। नया नियम 1 मई से प्रभावी होगा।

बैटरी से चलने वाले वाहनों के नियम

केन्द्रीय सरकार ने बैटरी से चलने वाले पर्यटक वाहनों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इन वाहनों से किसी प्रकार का परमिट शुल्क नहीं लिया जाएगा। नया नियम 1 मई से लागू होगा। इसके तहत इलेक्ट्रिक, एथेनॉल और मेथनॉल से चलने वाले पर्यटक वाहनों को राहत मिलेगी।

एटीएम ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज

1 मई से पंजाब नेशनल बैंक नया नियम शुरू करने जा रहा है। अकाउंट में पैसे ना होने पर एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज का भुगतान करना होगा। यदि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं और एटीएम ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है, तो अपकेअपकों नकद राशि लेनदेन पर 10 रुपये+जीएसटी चार्ज लगेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews