S Somnath: ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को हुआ कैंसर, एक इंटरव्यू के दौरान खुद ने किया कन्फर्म, पढ़े पूरी खबर

S Somnath: ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को हुआ कैंसर, एक इंटरव्यू के दौरान खुद ने किया कन्फर्म, पढ़े पूरी खबर

S Somnath: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ के बीमार होने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे है। दरअसल उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय स्वास्थ्य समस्याएं आने के बाद भी उन्हें इस बीमारी का पता नहीं चला। हालांकि अभी उनका ऑपरेशन हो चुका है और कीमोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है।

वहीं इसको लेकर इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि उन्हें हो रही स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद वे लॉन्चिंग और ऑफिस जॉइन करते रहे हैं। उनके शरीर में कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ का पता चलने के बाद ही उनका ऑपरेशन किया गया था, और वहीं अब उनका उच्च स्तरीय इलाज चल रहा हैं।

एस सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने ऐतिहासिक कार्य किए:

आपको बता दें की एस सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसने न केवल चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग करना शामिल है, बल्कि धरती से 15 लाख किमी दूर स्थित लैगरेंज पॉइंट पर सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 का लॉन्च भी एस सोमनाथ के कार्यकाल में किया गया है।

वहीं सोमनाथ के परिवार को भी इस बीमारी के बारे में पता लगने के बाद बड़ा सदमा लगा है। दरअसल इसके इलाज के लिए उन्होंने चेन्नई में चेकअप करवाया है और उनका परिवार उनके साथ चेन्नई में ही है।

चेन्नई में अन्य जाँचें कराई गईं:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमनाथ को बीमारी का पता चलने पर चेन्नई में अन्य जाँचें कराई गईं, जिससे कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन और कीमोथेरेपी की शुरुआत की है, जो विशेषज्ञ डॉक्टर्स की मार्गदर्शन में हो रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews