सचिन पायलट कोरोना पॉजिटिव, सिंधिया ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

सचिन पायलट कोरोना पॉजिटिव, सिंधिया ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| राजस्‍थान के युवा कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सचिन पायलट के अस्वस्थ होने पर उनके पुराने दोस्त और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ट्वीट कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है|

सचिन पायलट की कोविड-19 (COVID-19) टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| इस बात की जानकारी खुद सचिन पायलट ने दी है| उन्होंने ट्वीट किया,’ मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जो भी लोग पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना परीक्षण करवा लें. मैं डॉक्‍टर की सलाह ले रहा है और जल्‍द ठीक होने की उम्‍मीद है|

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है| उन्होंने लिखा-राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हालही में हुए उपचुनाव में सचिन पायलट ने कई सीटों पर कांग्रेस की तरफ से प्रचार किया था| सिंधिया की घेराबंदी के लिए पायलट को लाना कांग्रेस की रणनीति थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दोस्त के खिलाफ कोई सीधा हमला नहीं बोला| कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया और पायलट को बहुत करीबी माना जाता था| जब राजस्थान में भी सियासी घटनाक्रम बदला था, तब ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि सिंधिया की तरह पायलट भी बीजेपी में जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ| भले ही दोनों अभी अलग अलग पार्टी में हो लेकिन दोनों के बीच की दोस्ती अब भी बरकरार है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews