सलमान खान को आया गुस्सा, बोले- ‘चंद जोकरों की वजह से फैल रहा कोरोना’

सलमान खान को आया गुस्सा, बोले- ‘चंद जोकरों की वजह से फैल रहा कोरोना’

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।जिसके चलते प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी है| कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सलमान खान सोशल मीडिया से जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं| हाल ही में एक बार फिर सलमान ने वीडियो जारी कर लोगों से घर में रहने और सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही उन्होंने उल्लंघन करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैल रही ही है, इन चंद जोकरों की वजह से पूरा हिंदुस्तान घर पर है।

सलमान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो सिर्फ दो दिन की छुट्टी के लिए अपने फार्म पर गए थे| लेकिन उसके बाद सबकी छुट्टी हो गई यानी की लॉकडाउन हो गया और जो जहां था वहीं फंस कर रह गया| सलमान खान ने अपने वीडियो में आगे बताया कि उनका पूरा परिवार इस समय फार्म हाउस पर मौजूद है और उन्होंने एक नियम बना लिया है, जिसके तहत न ही कोई उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है| उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़नी है तो घर पर पढ़ो, पूजा करनी है तो घर पर करो। बचपन में यही पढ़ा था भगवान हम सबके अंदर है। अगर परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर के जाना तो निकलो घर से बाहर।

उल्लंघन करने वालों को लगाई फटकार
सलमान ने कहा जो सरकार और पुलिस के निर्दशों का पालन नहीं कर रहे। सलमान ने कहा कुछ जोकरों की वजह से ये बीमारी इतनी ज्यादा फैल गई है और लॉकडाउन को बढ़ाना पड़ गया है वरना तो सबकुछ कब का ठीक हो चुका होता और हम सभी काम पर पहुंच गए होते| पुलिस किसी को नहीं मार रही होती। सलमान ने कहा कि पुलिसवाले, बैंककर्मी और डॉक्टर्स हमारे लिए 18-18 घंटे काम कर रहे हैं।

पत्थरबाजों पर बरसे
अपने वीडियो में सलमान खान ने पत्थर बरसाने वालों को फटकार लगाते हुए कहा, “डॉक्टर अपनी जान बचाने के लिए आए हैं, नर्स अपनी जान बचाने के लिए आए हैं, जो आप लोग उनपर पत्थर बरसा रहे हो| अगर ये डॉक्टर आपका इलाज नहीं करते और पुलिस सड़कों पर नहीं होती तो चंद लोगों की वजह से, जिनके दिमाग में चल रहा है कि हमें नहीं होगा तो वह हिंदुस्तान के ढेर सारे लोगों को लेकर चल बसेंगे.”

https://www.instagram.com/tv/B_Arunbl6nW/?utm_source=ig_embed

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews