SBI Report : 100 दिन रहेगी कोरोना की दूसरी लहर, 15 अप्रैल के बाद चरम पर

SBI Report : 100 दिन रहेगी कोरोना की दूसरी लहर, 15 अप्रैल के बाद चरम पर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक रिपोर्ट (report) के मुताबिक कोरोना (corona) की दूसरी लहर (second wave) 15 अप्रैल के बाद चरम पर पहुंच सकती है। ये रिपोर्ट 23 मार्च तक के ट्रेंड्स के आधार पर तैयार की गई है और इसमें बताया है कि दूसरी लहर 100 दिन तक जारी रहेगी। दूसरी लहर की 100 दिन की शुरआत 15 फरवरी को मानी जा रही है।

ये भी देखिये – MP Corona: प्रदेश में कोरोना विस्फोट, 6 महीने बाद बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1885 संक्रमित

देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। एसबीआई ने अपनी 28 पृष्ठ की रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध और लॉकडाउन बेअसर साबित हो रहे हैं। आशंका है कि अप्रैल 15 के बाद कोरोना केसेस में और उछाल आ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पहली लहर के कोरोना के सर्वोच्च स्तर से इसकी तुलना करें तो दूसरी लहर का उच्चतम स्तर अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद आ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की रोकथाम के लिए किये गये उपाय जिनमें स्थानीय लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध शामिल है, उन्हें निष्प्रभावी माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार मास वैक्सीनेशन (vaccination) ही इसके लिए एक कारगर उपाय है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 53,476 नए मामले सामने आने के बाद देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,17,87,534 पर पहुंच गई है। इनमें 3,95,192 एक्टिव केस हैं और अब तक 5.3 करोड़ लोगो का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews