School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, सर्दी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, फिर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब में 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
School Holiday 2026

School Holiday 2024 : दिसंबर के महीने में देश के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड़, शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है, ऐसे में कई स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है तो कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है।

अबतक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और जम्मू कश्मीर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है, वही बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं 10वीं और 12वीं को छोड़कर स्कूल में बाकी की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी।

इन राज्यों में Winter Vacation घोषित

  • मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है, ऐसे में स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।
  • पंजाब में 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन शीतकालीन अवकाश रहेगा। 29 दिसंबर रविवार है तो इस दिन भी स्कूल बंद रहेगा।वही डीएड और बीएड कॉलेज में 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है,अन्य कॉलेजों में छुट्टियां 26 से 28 दिसंबर तक रहेगी।रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय में 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
  • जम्मू-कश्मीर में कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहने वाले हैं।

इन राज्यों में जल्द घोषित होंगे शीतकालीन अवकाश

दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रह सकता है। हालांकि मौसम को देखते हुए इसमें बाद में बदलाव भी किए जा सकते हैं। इधर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में अब तक आधिकारिक तौर पर शीतकालीन अवकाश का ऐलान नहीं हुआ है, संभावना है कि एक हफ्ते के अंदर स्थिति साफ हो सकती है। इन राज्यों में भी 25 दिसंबर 2024 से छुट्टियां शुरू हो सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews