
School Holidays 2025 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है।बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कबीरधाम जिले के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।यह आदेश जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसके अलावा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के 2 जिलों का समय बदला
- बिलासपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई तथा अन्य सभी पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों का समय बदला गया है। दो पाली में संचालित स्कूलों की प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:00 से 11:45 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को प्रथम पाली दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगी। द्वितीय पाली कक्षा सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक और शनिवार को द्वितीय पाली सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक संचालित होगी। एक पाली के स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक और शनिवार का समय सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक किया गया है।
- कबीरधाम जिले में दो पाली में संचालित विद्यालयों में कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 8:30 से 12 बजे तक व वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:15 से 4:30 बजे तक रहेगा।एक पाली में संचालित शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 8:30 से 12:30 बजे तक रहेगा। आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त व मदरसा शालाओं पर लागू रहेगा। संचालन समय में आगामी 31 जनवरी तक के लिए परिवर्तन किया गया है।
जम्मू कश्मीर में विंटर वेकेशन शुरू, राजस्थान में 25 दिसंबर से
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के विंटर जोन के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी।इसके तहत प्री-प्राइमरी कक्षा के छात्रों की छुट्टी 26 नवंबर से शुरू हो गई है। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की छुट्टी 1 दिसंबर को शुरू होगी। सीनियर क्लास के लिए एकेडमिक एक्टिविटी 11 दिसंबर को खत्म होगी।स्कूल अगले साल 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच खुलेंगे।दिल्ली में शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक रहेगा।
- राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। शिविरा पंचांग 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई है।दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना हैं। आमतौर पर इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में लागू होती हैं।
दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल
- 7 दिसंबर- रविवार
- 14 दिसंबर- रविवार
- 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस, गोवा व दमन-द्वीप
- 21 दिसंबर- रविवार
- 24 दिसंबर- क्रिसमस ईव, मेघालय, मिजोरम
- 25 दिसंबर- क्रिसमस
- 26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
- 27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
- 28 दिसंबर- रविवार
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

