School Holiday: छात्रों के लिए खबर, फिर स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी, जानें कब तक बंद रहेंगे?

School Holiday Today : बारिश-ओलावृष्टि को देखते हुए बुधवार को देश के कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आइए जानते है आज कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे..
school news

स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। ओलावृष्टि, बारिश और ठंड के चलते उत्तराखंड के 9, मध्य प्रदेश-तमिलनाडु के 1-1 और उत्तर प्रदेश के 2 जिलों में जिला प्रशासन ने 28 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड के इन जिलों में अवकाश घोषित

  • बर्फबारी और तेज बारिश के चलते उत्तराखंड के जनपद पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, चमौली, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12वीं तक) और समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • आदेश में ये भी कहा गया है कि कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के लिए अध्ययन/प्रायोगिक/प्री बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व में ही अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश सभी तहसील एवं संबंधित विभाग को दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इन राज्यों में भी छुट्टी घोषित

  • बारिश और ठंड के कारण मध्य प्रदेश के ग्वालियर की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के समस्त शासकीय/ अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ियों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है। शिक्षक स्कूल आकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में बुधवार का अवकाश घोषित किया गया है। सिद्धार्थनगर में भी कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में जिला मजिस्ट्रेट ने कुंभाभिषेकम समारोह के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews