School Holiday : अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, छात्रों को मिलेगा लाभ, आदेश जारी

25 अगस्त को रविवार है और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर कई राज्यों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा सितंबर में 1 , 8 , 15 21, 22, और 29 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।  उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर गोरखपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर समेत 67 जिलों में 24,25,30 और 31 अगस्त अवकाश घोषित किया गया है। चुंकी 31 अगस्त तक 60 हजार पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 1174 केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 48,17,441 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे । जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें कक्षाएं नहीं चलेंगी।

25 अगस्त को रविवार के चलते सभी राज्यों में अवकाश रहेगा।वही 26 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते मध्य प्रदेश पंजाब छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सभी बोर्ड के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित/सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में अब स्कूल 27 अगस्त को खुलेंगे।

जन्माष्टमी पर इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल School Holiday 

25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मध्य प्रदेश,पंजाब, भुनेश्‍वर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्‍नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्‍मू, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर आदि जगहों पर अवकाश रहेगा, ऐसे में इन जगहों पर स्‍कूलों में छुट्टी रहेगी।29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।

September में भी छुट्टियां

सितंबर में 1 , 8 , 15 21, 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार को मनाया जा रहा है, ऐसे में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में अवकाश की घोषणा हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews