Hindi News

School Holiday 2026: होली से लेकर ईद तक..मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, जानिए यहां

Written by:Pooja Khodani
Published:
School Holidays; मार्च महीने में होली, रंगपंचमी, ईद, रामनवमी और महावीर जयंती के चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहने वाले है जिसके चलते छात्रों को भरपूर छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
School Holiday 2026:  होली से लेकर ईद तक..मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल,  जानिए यहां

स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मार्च 2026 में स्कूल में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। इस महीने में होली, ईद, गुड़ी पड़वा, महावीर जयंती और रामनवमी त्यौहारों के चलते 10 से 12 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा इस महीने में 5 रविवार पड़ेगे। हालांकि वार्षिक परीक्षाओं (Final Exams) के चलते अलग-अलग राज्यों और निजी स्कूलों के कैलेंडर में थोड़ा बदलाव हो सकता है ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल का ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर चेक करते रहें और स्कूल प्रबंधन और शिक्षक से संपर्क बनाए रखें।

यूपी/ बिहार में 3 और 4 मार्च की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर राज्य में तीन दिन का आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी ऑफिस और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट 4 मार्च 2026 तक बंद रहेंगे। बिहार शिक्षा विभाग के वर्ष 2026 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, होली के चलते 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में होली के चलते स्कूल 3 व 4 मार्च को बंद रहेंगे।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 1 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​2 मार्च (सोमवार): उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में होलिका दहन के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • ​3 मार्च (मंगलवार): बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल (डोल जात्रा) जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।
  • ​4 मार्च (बुधवार): होली (धुलेंडी), पूरे भारत के स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश
  • ​8 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​15 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​19 मार्च (गुरुवार): उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टी हो सकती है।
  • ​21 मार्च (शनिवार): ईद-उल-फितर (ईद) की छुट्टी रहने की संभावना है (यह चांद दिखने पर निर्भर करेगा)।
  • ​22 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​23 मार्च (सोमवार): हरियाणा और कुछ उत्तरी राज्यों में शहीद दिवस (भगत सिंह शहादत दिवस) पर छुट्टी हो सकती है।
  • ​26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में स्कूलों का अवकाश रहेगा।
  • ​29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कई राज्यों में सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews