School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और झाबुआ में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला कलेक्टर  ने जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय अनुदान प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों के छात्रों के लिए आज मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।
school holiday

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर लखनऊ, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में 30 और 31 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। वही भारी बारिश के चलते राजस्थान के बांसवाड़ा और राजसमंद और गुजरात के वडोदरा में जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और झाबुआ में लगातार हो रही बारिश के चलते कलेक्टर  ने जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त / मान्यता प्राप्त / सीबीएसई में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के छात्र और छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया, एवं विद्यालयीन शिक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे।

September में 7-8 छुट्टियां

सितंबर में 1 , 8 , 15 21, 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार को मनाया जा रहा है, ऐसे में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में अवकाश की घोषणा हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews