Heart Attack : दिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ BJP नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर

बीजेपी सांसद

जालंधर, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना संकटकाल में आए दिन नेताओं के निधन की खबरें सामने आ रही है। अब भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद कमल शर्मा (Senior BJP leader and former councilor Kamal Sharma) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।शर्मा के निधन की खबर सुनते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।स्थानीय नेताओं का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कमल (Kamal Sharma) को शुक्रवार (Friday) देर रात दिल का दौरा पड़ने के चलते एक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान करीब रात दो बजे उनकी मौत (Death) हो गई।  परिवार में पत्नी बेटा और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को जयपुर (jaipur) से बेटी के लौटने के बाद किया जाएगा। बेटी जयपुर में MBBS कर रही है।

कमल शर्मा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला (Former Union Minister of State Vijay Sampla) के करीबी माने जाते थे। शर्मा की मॉडल हाउस में ही इंडस्ट्रीज है।  कमल शर्मा स्माल स्केल इंडस्ट्री (Small Scale Industries) के वाइस चेयरमैन (Vice chairman) भी रह चुके हैं।वह माडल हाउस क्षेत्र से 2007 से 2012 तक पार्षद रहे। वह भाजयुमो और BJP में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews