Sex Racket: लॉकडाउन में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालात में युवक-युवती गिरफ्तार

SEX RACKET

हिसार, डेस्क रिपोर्ट। लॉकडाउन के बीच एक बार फिर हरियाणा (Haryana) के हिसार जिले (Hisar district) में सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां हिसार पुलिस ने एक होटल (Hotel) में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ 4 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले 8 युवक-युवती

पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार में एक होटल की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाया जा रहा है। इसी आधार पर  डीएसपी हेडक्वार्टर ने  एक टीम बनाई और होटल पर दबिश दे डाली। मामले में डीएसपी, एएसपी उपासना व अर्बन एस्टेट थाना और चौकी टीम ने एक पुलिसकर्मी (Haryana Police) को बोगस ग्राहक बनाकर 500 रुपये का एक नोट देकर भेजा और जैसे ही होटल मालिक और उसके बीच सौदा हुआ वैसे ही टीम ने सबको धर दबोचा।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में Tauktae मचाएगा तबाही!

पुलिस की टीम ने मौके से होटल मालिक समेत दो लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।मालिक ने खुद को जिले के चौधरीवास गांव निवासी विवेक बताया।  मामले के संबंध में बरवाला, हांसी निवासी दो युवतियों व हिसार निवासी दो युवकों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में धारा 269, 270, 188 आईपीसी व 518 डीएम एक्ट 2005 व धारा 3, 4, 5 पीआईटीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews