Share market :– SBI के शुद्ध प्रॉफिट में बढ़ोतरी , बैंक ने दी जानकारी

Share market :– SBI के शुद्ध प्रॉफिट में बढ़ोतरी , बैंक ने दी जानकारी

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । शनिवार यानी आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जानकारी दी कि इस वित्त वर्ष एसबीआई के तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ (pure profit )  में 62 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है । इसी के साथ तीसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 8,432 करोड़ तक पहुंच चुका है। बता दें की ,  एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।

यह भी पढ़े … SSC 2022 ने जारी किया नया शेड्यूल, उम्मीदवारों के लिए जानना जरुरी, यहाँ देखें नियम सहित महत्वपूर्ण तिथियां

शेयर बाजार की जानकारी साझा करते हुए एसबीआई ने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के बीच कंपनी का शुद्ध लाभ  (pure profit ) अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।  एक साल पहले जहां कंपनी का प्रयोग pure profit 5,196 करोड़ रुपए का था,  तो वहीं इस वर्ष 8,432 करोड़ तक पहुंच चुका है । जिसके साथ बैंक ने तीसरी तिमाही में 62. 27  फीसदी प्योर प्रॉफिट को देखा जा सकता है।

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी की कुल आय में भी काफी मुनाफा हुआ है । एसबीआई क कुल आय बढ़कर 78,352 करोड रुपए हो चुका है , जो पिछले वर्ष 75,981 करोड़ था। इसी के साथ एनपीए(NPA) में हल्की गिरावट दर्ज की गई । इस साल 4.5 फ़ीसदी एनपीए दर्ज किया गया , जो कि एक साल पहले 4.77 फ़ीसदी था। बता दें कि बैंक का पीसीआर(PCR) प्रावधान कवरेज अनुपात करीब 89 फीसदी रहा ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews