इस नौजवान नेता को मिली युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

BV Srinivas

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। साल 2023 (Year 2023) से पहले कांग्रेस (Congress) में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।युवाओं को जिम्मेदारी दी जाने लगी है।इसी कड़ी में बीवी श्रीनिवास (BV Srinivas) को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) का राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Youth Congress) बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने आदेश जारी किए है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने बी.वी. श्रीनिवास, अंतरिम अध्यक्ष, IYC को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ इस पर श्रीनिवास ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul  Gandhi) को धन्यवाद दिया है। श्रीनिवास ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सोनिया जी और राहुल जी का धन्यवाद करता हूं। हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं (Youth) की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव (Keshav Chand Yadav) ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 2019 अगस्त में श्रीनिवास को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। अब करीब एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद श्रीनिवास को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 48 वर्षीय श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई (NSUI) के सदस्य के तौर पर की थी।

एमपी कांग्रेस ने भी श्रीनिवास को बधाई दी है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी.वी श्रीनिवास जी को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार आपके उज्जवल भविष्य एवं सफलतम् कार्यकाल की कामना करता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews