IAS Transfer : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 12 आईएएस समेत 18 अफसरों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

बिहार सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए गुंजन सिंह को भोजपुर आरा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
ias transfer

Bihar IAS Transfer-Posting: बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा और 6 भारतीय पुलिस सेवा अफसरों के तबादले किए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग व गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आईपीएस अफसरों में राजीव रंजन-1 को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी, राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का SP, पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई पटना का एसपी , अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक और राजेश कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, 16, पटना का प्रभार दिया गया है। मनीष कुमार सिन्हा को समादेष्टा, विशेष सुरक्षा दल के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिहार आईएएस अफसर तबादले

  1. 2019 बैच भागलपुर नगर निगम के आयुक्त डॉक्टर प्रीति को जहानाबाद जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पर अधिकारी ।
  2. 2020 बैच के अधिकारी और भोजपुर आरा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव ।
  3. 2020 बैच के गुंजन सिंह को भोजपुर आरा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ।
  4. 2021 बैच के शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त ।
  5. 2021 बैच के शैलजा पांडे को समस्तीपुर जिला परिषद का विकास संयुक्त सहमुख कार्यपालक पर अधिकारी ।
  6. 2021 बैच के शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त।
  7. 2021 बैच के सूर्य प्रताप सिंह को भभुआ कैमूर का विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ।
  8. 2021 बैच के प्रवीण कुमार को बेगूसराय जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ।
  9. 2021 बैच के आकाश चौधरी को बक्सर जिला परिषद का विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ।
  10. 2021 बैच के सारा अशरफ को सुपौल जिला परिषद का विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी।
  11. 2021 बैच के ही अनिल बसाक को मधेपुरा जिला परिषद का विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ।
  12.  2021 बैच के ही लक्ष्मण तिवारी को बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews