Vande Bharat ट्रायल में पत्थरबाजी, टाटा-पटना ट्रेन का टूटा शीशा, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

Vande Bharat ट्रेन के टाटा-पटना ट्रायल के दौरान पत्थरबाजी हुई, जिससे ट्रेन का शीशा टूट गया। यह घटना पीएम मोदी के उद्घाटन से ठीक 4 दिन पहले हुई है।
Vande Bharat

Vande Bharat: बीते कुछ दिनों से लगातार वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। अब ऐसी ही एक घटना बिहार से सामने आई है। दरअसल, ट्रायल रन के दौरान गया जिले में ट्रेन के बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशनों के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की।

पत्थरबाजी की इस घटना में ट्रेन के कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। ऐसी पत्थरबाजी की घटनाएं दिन पर दिन काफी चिंता का विषय बन रही है क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के आधुनिक और तेज रेल सेवाओं में से एक मानी जाती है। इस तरह की घटना से यात्रियों में डर का माहौल पैदा होता है। रेलवे प्रशासन इस घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चौथी सीट की खिड़की का शीशा टुटा

टाटा से चलकर गया जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। इस घटना में ट्रेन के इंजन के ठीक बाद वाले कोच की चौथी सीट की खिड़की का शीशा पूरी तरह से टूट गया। स्थिति को गंभीरता से देखते हुए धनबाद रेल मंडल के कोडरमा आरपीएफ अंतर्गत पहाड़पुर आउटपोस्ट से तुरंत पुलिस बल और अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार देर शाम टाटा से गोमो होते हुए गया जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बंधुआ और टनकुप्पा को स्टेशनों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। जिस वजह से ट्रेन के इंजन से सटे दूसरे डिब्बे की चौथी सीट की खिड़की का कांच टूट गया। इस तरह लगातार हो रहे पथराव की घटनाएं न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बल्कि देश की आधुनिक रेल यात्रा के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गई है।

PM मोदी 15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेनों का करेंगे उद्घाटन

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कई वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जिसमें से बिहार के गया जंक्शन से दो नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल है। पहली ट्रेन गया और हावड़ा के बीच चलेगी तो वहीं दूसरी ट्रेन वाराणसी और देवघर को जोड़ेगी जिसमें गया एक प्रमुख ठहराव स्टेशन होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews