छात्र ने की गोली मारकर छात्रा की हत्या, फिर अपनी कनपटी पर गोली चलाकर खुदकुशी की

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Greater Noida Student Murder Case : ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी जान भी ले ली। ये घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुई। यहां स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी जान भी ले ली।

जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा कानपुर की रहने वाली थी और छात्र अमरोहा का रहने वाला था। ये दोनों बीए थर्ड ईयर में थे और आज डाइनिंग हॉल में बातें कर रहे थे। इसके बाद वो दोनों गले मिले। लेकिन फिर जो हुआ, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। अनुज नाम के इस छात्र ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में अफरा तफरी मच गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं अनुज ने इस घटना को अंजाम देने के बाद उसी पिस्टल से खुद की कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से यूनिवर्सिटी में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है और दोनों के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों और उनके दोस्तों से बातचीत कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनमें विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होन के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर छात्र ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews