कर्नाटक TET के प्रवेश पत्र पर छाप दी Sunny Leone की अश्लील तस्वीर

कर्नाटक TET के प्रवेश पत्र पर छाप दी Sunny Leone की अश्लील तस्वीर

बेंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं और प्रवेश पत्र मिलने पर देखें कि उसमें किसी फिल्मी अभिनेता-अभिनेत्री की तस्वीर है तो कैसा लगेगा। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है कर्नाटक टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (KAR TET-2022) के दौरान। यहां एक महिला अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र (admit card) में अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny leone) की फोटो छाप दी। मामले में अब राज्य के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मंत्री जी ने शराब और सब्जी को लेकर कही अजीब बात

रुद्रप्पा कॉलेज में ये गड़बड़ी उस समय सामने आई जब एक महिला अभ्यर्थी ने अपना प्रवेश पत्र दिखाया। उसमें उसकी बजाय सनी लियोन की तस्वीर छपी हुई थी। अभ्यर्थी ने शिवमोग्गा में शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था। इसके बाद प्राचार्य ने साइबर अपराध पुलिस में इसकी शिकायत की। इधर मामला सामने आने के बाद कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने इसकी आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘प्रवेश पत्र में शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थी की बजाय पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोन की फोटो छाप दी। उस पार्टी से क्या उम्मीद की जा सकती है जिसने विधानसभा के अंदर गंदी फिल्में देखी।’ इसके साथ उन्होने एडमिट कार्ट की फोटो भी शेयर की है।

मामले पर पुलिस का कहना है कि संभव है ये गड़बड़ी फॉर्म भरते समय फोटो अपलोड करने के दौरान हुई हो। इसका अर्थ ये है कि अभ्यर्थी से ही ये गलती हुई हो। लेकिन अभ्यर्थी का कहना है कि ये फॉर्म उसने खुद नहीं भरा था, बल्कि किसी परिचित से भरवाया था। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा हॉल प्रवेश पत्र बनाने में उसकी कोई भूमिका नहीं है क्योंकि इसे पूरी तरह उम्मीदवार ही भरता है। उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है और उसमें एक यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होता है और ये सिर्फ उम्मीदवार ही इस्तेमाल कर सकता है। इसमें किसी और की दखलअंदाजी नहीं होती।  फिर भी विभाग ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews