सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी कराई गई

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी कराई गई

Sushmita Sen got heart attack : अभिनेत्री और मिस यूनिर्वस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया है..इस बात की जानकारी खुद उन्होने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। ये खबर सामने आते ही  बॉलीवुड और उनके फैन्स में में खलबली मच गई है। हालांकि उन्होने बताया है कि वो ठीक है, लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंता जता रहे हैं।

47 साल की सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है और अक्सर योग और एक्सरसाइज के वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनको हार्ट अटैक आने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होने इस बारे में पोस्ट लिखते हुए बताया है कि “मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था…एंजियोप्लास्टी हुई है…स्टेंट लगा है…और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने पुष्टि की है कि ‘मेरा दिल बड़ा है।’ बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और रचनात्मक कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहिए…ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे! यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है…कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन के लिए तैयार हूं ! मैं आप लोगों से परे प्यार करता हूँ ! #ईश्वर महान है।”

पोस्ट से जानकारी मिली कि हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई है और फिलहाल वो ठीक हैं। सुष्मिता ने भले ही ह्यूमर में लिख दिया हो कि ‘डॉक्टर ने कहा उनका दिल बड़ा है’ लेकिन ये बात उनके व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाती है। फिर चाहे बच्चियों को गोद लेने की बात हो या किसी की मदद करने का मामला..वे हमेशा ही ऐसी बातों के लिए मिसाल के तौर पर जानी जाती है। अब अपनी हेल्थ की जानकारी देते हुए जब उन्होने लिखा तब भी उनका मजाकिया अंदाज़ देखने को मिला। इस मौके पर उन्होने अपने से प्रेम करने वालों के प्रति आभार भी जताया है। इस पोस्ट में उन्होने अपने पापा के साथ फोटो लगाई है और ये पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। दुनियाभर से उनके फैन्स और सेलेब्स उनकी अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews