IRCTC के साथ कीजिये दक्षिण भारत की सैर, यहां देखें भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शेड्यूल

IRCTC के साथ कीजिये दक्षिण भारत की सैर, यहां देखें भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शेड्यूल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर से भरा देश है, खासकर दक्षिण भारत (South India) की तो बात ही कुछ अलग है। बहुत से लोग दक्षिण भारत घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से जा नहीं पाते।  लेकिन ऐसे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। IRCTC ने ऐसे ही लोगों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज बनाया है।

IRCTC ने दक्षिण भारत की सैर कराने का एक टूर पैकेज (IRCTC South India Tour) अनाउंस किया है। ये टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train) से होगा। 13 दिन और 12 रात ये स्पेशल टूर 9 अगस्त 2022 को दिल्ली से शुरू होगा, इसका किराया 53,970/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – आलिया भट्ट ने होने वाली दादी नीतू कपूर को कुछ यूं किया बर्थडे विश

IRCTC के दक्षिण भारत यात्रा टूर प्लान (IRCTC new tour package) के मुताबिक इसमें हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तंजावुर, महाबलीपुरम, कांचीपुरम और श्रीसैलम के प्रसिद्द और ऐतिहासिक स्थल दिखाए जायेंगे। इस टूर के लिए बोर्डिंग और डे बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झाँसी, बीना, भोपाल, इटारसी और नागपुर रेलवे स्टेशनों पर रहेगी।

ये भी पढ़ें – भूलकर भी कभी किसी को ना दे हथेली पर ये 5 चीजें, वरना होगा ये बड़ा नुकसान

यदि आप भी दक्षिण भारत की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो IRCTC के इस टूर का (IRCTC Special Tour Package) फायदा उठाइये। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का सफर आपको आनंद देगा, आपको बस इतना करना है कि आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट करना है और डिटेल देखकर टिकट बुक करना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews