मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत वृद्धि करने के बाद अब राज्यों ने भी डीए की दरों में संशोधन करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद अब तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

राज्य की विजय सरकार ने  कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की। इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। इसका लाभ राज्य के  16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलेगा।

इस वृद्धि से सरकार पर सालाना 1,858 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सरकार, सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इसके लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित करेगी। सरकार का यह कदम सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को आगामी दीपावली पर्व को खुशी के साथ मनाने में मदद करेगा।

इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने मई 2026 में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और शिक्षकों के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीएर की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई थी।