पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत; कई घायल

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत; कई घायल

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट | तमिलनाडु के मदुरै जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया, जिसमें मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

यह भी पढ़ें – KBC की हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे एमपी के भूपेंद्र, पिता ने जताई खुशी  

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके की सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने का प्रयास किया जाने लगा। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में मदुरै के एसपी ने आगजनी की घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी ने बताया कि, मदुरै जिले के उसिलामबत्ती इलाके के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे इतने लोगों की जान चली गई। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले की जांच पुरी कर ली जाएगी। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें – मालदीव की राजधानी माले में आगजनी की घटना में 9 भारतीयों की हुई मौत, भारतीय उच्चायोग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews